कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का भारतीय संस्कृति में सदैव आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व रहा हैI
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था I धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से संतान की प्राप्ति, दीर्घायु, सुख- समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है I
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे मोदी विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा झांकी सजाई गयी और नृत्य नाटिका, गीत, भजन आदि प्रस्तुत किए गए I